ABVP SWEEPS ALL 4 POST IN DUSU

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में चारों सीटो पर ABVP की जीत, लहराया भगवा परचम

छात्रों ने सही नेतृत्व चुनकर देश और समाज के विकास के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित की - श्रीहरि बोरीकर

 

       दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अभाविप ने सभी चार सीटों पर कब्जा करते हुए धमाकेदार जीत दर्ज की है। चुनावनतीजे आते ही अभाविप समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष  पद के लिए एबीवीपी केमोहित नागर, उपाध्यक्ष पद के लिए परवेश मलिक, सचिव पद के लिए कु. कनिका शेखावत और संयुक्त सचिव पद पर आशुतोषमाथुर ने शानदार जीत हासिल की है। अध्यक्ष मोहित नागर ने बताया कि हमें इस जीत की पूरी उम्मीद थी। उन्होंने इस जीत काश्रेय दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों और अभाविप के कार्यकर्ताओ की मेहनत को दिया।

      अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीहरि बोरीकर ने भारी बहुमत से जीत दिलाने पर सभी छात्र- छात्राओ को हार्दिक बधाई औरधन्यवाद दिया है, उन्होंने कहा की यह विजय युवाओं की अभाविप में लगातार बढ़ती हुई निष्ठा का प्रमाण है। इस चुनाव में छात्रों ने सही नेतृत्व चुनकर देश और समाज के विकास के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है, सभी छात्रों व युवाओ  से आशा है की देश केविकास हेतु बदलाव के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आगे आयें।

                साथ ही उन्होंने कहा की परिसरों में अराष्ट्रीय तत्वों को बढ़ावा देकर शैक्षणिक वातावरण को खराब करने एवं करोड़ों रुपये खर्च कर FYUP के नाम पर सभी छात्र- छात्राओ को गुमराह करने की असफल कोशिश करने वाली भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ दिल्ली विश्वविद्यालय के तमाम महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओ का सन्देश है, जिसके परिणामस्वरूप आज अभाविप ने छात्र संघ चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा में समग्र बदलाव के लिए कटिबद्ध है। हमारा संघर्ष FYUP तक सिमित नही रहेगा, बल्कि युवाओ को रोजगार की कुशलता, देश के लिये गौरव का भाव तथा अच्छे संस्कार दे सके, ऐसी शिक्षा लाने का हमारा संकल्प है।

      अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रा. मुरलीमनोहर, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीहरि बोरीकर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुनील आम्बेकर,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री के. एन. रघुनन्दन, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्री उमेश दत्त, राष्ट्रीय मंत्री श्री रोहित चहल ने सभी विजयीपदाधिकारियों के साथ अभाविप दिल्ली इकाई व सभी छात्र- छात्राओ को इस जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

 
Date