दि. 11 नवम्बर 2024
प्रेस विज्ञप्ति
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर पर आधारित अभाविप की 'मानवंदना यात्रा' 13 नवंबर को महेश्वर से होगी प्रारंभ, 21 नवंबर गोरखपुर पहुंचेगी।
अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित 'मानवंदना यात्रा' 1300 किमी की दूरी तय कर पहुंचेगी गोरखपुर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के जन्मत्रिशताब्दी के अवसर पर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले स्थित महेश्वर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक 13 से 21 नवंबर तक 'मानवंदना रथ यात्रा' निकाली जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर द्वारा महिला सशक्तिकरण, स्वशासन, भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनरूत्थान हेतु प्रयासों को जनसामान्य तक पहुंचाया जाएगा। यह यात्रा 13 नवंबर को मध्य प्रदेश के महेश्वर से शुरू होकर इंदौर, उज्जैन, भोपाल, विदिशा, रीवा, प्रयागराज, अयोध्या होते हुए 21 नवंबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचेगी।
अभाविप की 'मानवंदना यात्रा' के रथ को अहिल्याबाई होलकर की राजधानी महेश्वर का स्वरूप दिया गया है, जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति स्थापित की गई है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थलों पर संगोष्ठी, संवाद, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाएंगे और पत्रक के माध्यम से अहिल्याबाई होलकर के जीवन से लोगों को अवगत कराया जाएगा। यह यात्रा 21 नवंबर को गोरखपुर पहुंचेगी, गोरखपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 70 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22-24 नवंबर आयोजित हो रहा है।
'मानवंदना रथ यात्रा' की संयोजक तथा अभाविप की मालवा प्रांत मंत्री राधिका सिकरवार ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर का जीवन आदर्श है। उन्होंने शासन व्यवस्था को कुशलता से संभालने के साथ देश के विभिन्न स्थानों पर ऐतिहासिक मंदिरों के पुनर्निर्माण, नए मंदिरों के निर्माण, सार्वजनिक उपयोग के भवनों के निर्माण आदि द्वारा देश की समृद्ध विरासत में अपना योगदान दिया। उनके जीवन से आज की युवा पीढ़ी परिचित हो सके इसलिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 'मानवंदना यात्रा' का आयोजन हो रहा है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी का भारतीय समाज में प्रमुख तथा महत्वपूर्ण स्थान है। उनकी जन्म त्रिशताब्दी वर्ष में आयोजित हो रही अभाविप की मानवंदना रथ यात्रा से जनसामान्य को अहिल्याबाई होलकर के विशाल तथा प्रेरणादायक व्यक्तित्व से परिचित होने का अवसर मिलेगा। इस यात्रा में पड़ने वाले स्थानों पर विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
(यह प्रेस विज्ञप्ति केन्द्रीय कार्यालय मंत्री श्री दिगम्बर पवार द्वारा जारी की गई है।)
Date: 11th November 2024
-: Press Release :-
In commemoration of Punyashlok Ahilya Bai Holkar, ABVP's 'Manvandana Yatra' will commence from Maheshwar on 13 November.
The 'Manvandana Yatra' based on the life of Ahilya Bai Holkar will cover 1300 Kms to conclude at Gorakhpur on 21st November
On the occasion of the 300th birth anniversary year of Ahilya Bai Holkar, ABVP is going to organise a 'Manvandana Rath Yatra'. It will commence from Maheshwar in Khargon District of Madhya Pradesh on 13th November and will conclude at 21st November at Gorakhpur, Uttar Pradesh. This Yatra will ensure that the contributions of Ahilya Bai Holkar to Women empowerment, self-governance and the resurrection of cultural consciousness is conveyed to the common people. This Yatra will conclude at Gorakhpur, Uttar Pradesh on November 21 via Indore, Ujjain, Bhopal, Vidisha, Reeva, PrayagRaj, and Ayodhya.
ABVP's 'Manvandana Yatra's Rath' is given the shape of Ahilya Bai Holkar's Capital, Maheshwar, in which the statue of Lokmata Ahilya Bai is established. Many events such as seminars, cultural programs, exhibitions and discussion will be conducted during the Yatra to aware people about Ahilya Bai Holkar's life by distributing pamphlets. This Yatra will conclude on November 21, at Gorakhpur where ABVP's 70th National Conference is going to be held between 22 to 24 November.
Yatra's Convener and ABVP's Malwa Province State secretary Km Radhikha Sikarwar stated, "The life of Ahilya Bai Holkar is inspirational. In addition to skillfully administrating her state, she also contributed to the rich cultural heritage of the country by reconstructing ancient temples at various places in India and constructing new temples and buildings for public use. ABVP is organising 'Manavandana Yatra' so that the youth can take inspiration from her life"
ABVP National General Secretary, Shri Yagywalkya Shukla states, "Punyashlok Ahilyabai Holkar played a significant role in the Bharatiya society. The common people of various cities will get an opportunity to know the inspirational character of Ahilya Bai Holkar through 'Manvandana Yatra' organised by ABVP on the occasion of her 300th Birth Anniversary year. Various creative programs will be conducted at various places covered through this Yatra."
(This Press Release has been issued by Central Office Secretary Shri Digambar Pawar.)
